हिंदी
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक गुरुवार शाम को भयानक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार भाई-बहन को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, दो मासूम सहित चार की मौत
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सांगापुर गांव का रहने वाला कृष्ण कुमार अपनी बहन पूजा को उसकी ससुराल नौगवां चांदा से लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। अभी वो चांदा थानाक्षेत्र के चांदा-कादीपुर मार्ग पर शाहपुर जंगल के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: देवरिया में सड़क हादसा, टैंकर और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर, दो घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्ण कुमार की मौके पर मौत हो गई और बहन पूजा को गंभीर हालत में आसपास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए। जहां, डॉक्टरों ने पूजा को भी मृत घोषित कर दिया।
मृतका पूजा की शादी साल 2019 में हुई थी। उसकी दो साल की बेटी है। वहीं, मृतक कृष्ण कुमार दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। हादसे की ख़बर से घर में मातम पसर गया है
पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Published : 19 April 2024, 12:47 PM IST
Topics : Brother And Sister dead Road Accident sultanpur उत्तर प्रदेश भाई बहन मौत सड़क हादसा सुल्तानपुर