यूपी सरकार की बड़ी कार्यवाही से लखनऊ में हड़कंप, जगह-जगह लगाये दंगाईयों के फ़ोटो वाले होर्डिंग्स

दिसंबर 2019 में CAA के विरोध के नाम पर हिंसा फैलाने वाले मुख्य आरोपी के चेहरे लखनऊ प्रशासन ने सार्वजनिक कर दिए हैं। प्रशासन ने जगह-जगह पर लोगों के चेहरे वाले होर्डिंग्स लगाए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 March 2020, 11:12 AM IST

लखनऊः CAA को लेकर लखनऊ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। दिसंबर 2019 में हिंसा करने वाले लोगों की शहर भर में होर्डिंग्स लगाई गई है।

यह भी पढ़ें: होली के चलते सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द 

लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा राजधानी लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर 100 होर्डिंग्स लगाई गई हैं। इन होर्डिंग में चिन्हित 57 लोगों के नाम पते उजागर किए गये हैं। 19 दिसंबर को केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर विभिन्न लोगों ने शहर में जबर्दस्त हिंसा की थी। इस दौरान कैसरबाग, ठाकुरगंज, हजरतगंज और हसनगंज में जमकर तोडफ़ोड़ हुई थी। 

यह भी पढ़ें: विरोध प्रदर्शन के दौरान अलीगढ़ में माहौल तनावपूर्ण, धार्मिक स्थल पर किए गए पथराव

जिलाधिकारी ने कहा है कि- अगर तयशुदा वक्त पर रिकवरी का पैसा नहीं चुकाया तो होगी कुर्की की कार्यवाही। हसनगंज, हज़रतगंज, कैसरबाग, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के 57 लोग अब तक चिन्हित किए जा चुके हैं हिंसा फैलाने के मामले में।  1 करोड़ 55 लाख 62 हज़ार 537 रुपये की रिकवरी का आदेश इन लोगों से जारी किया जा चुका है।

Published : 
  • 6 March 2020, 11:12 AM IST