Ramayana 2 Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण 2’ के लिए करना होगा लंबा इंतजार? दिवाली 2028 तक टलने की चर्चा
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण 2’ की रिलीज दिवाली 2027 से दिवाली 2028 तक टलने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े युद्ध दृश्यों और बाकी शूटिंग के लिए अतिरिक्त समय चाहिए। हालांकि, मेकर्स ने नई तारीख की पुष्टि नहीं की है। पहले पार्ट की रिलीज 5 नवंबर 2026 को निर्धारित है।