हिंदी
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह एचआईवी संक्रमित है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इसके चलते ही वह यहां अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी को अदालत के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक आरोपी की पहचान 40 वर्षीय यू जिया के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शकरपुर थाना पुलिस को सुंदर ब्लॉक की गली संख्या-1 में कुत्ते को लेकर हुए एक झगड़े की सूचना मिली। मामले की छानबीन में पुलिस को पता चला कि एक चीनी नागरिक अवैध रूप से यहां रह रहा है। इसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2020 में इलाज के लिए भारत में आया था, क्योंकि वह एचआईवी संक्रमित है। वीजा खत्म हो जाने के बाद भी वह यहां रहकर इलाज करा रहा था। पुलिस को आरोपी के पास से एक चीनी पासपोर्ट भी मिला है।
Published : 14 July 2024, 12:38 PM IST
Topics : crime news Delhi News DynamiteNews HIV shakarpur police station एचआईवी दिल्ली समाचार शकरपुर थाना पुलिस