गोड्डा में दर्दनाक हादसा! तारापीठ जा रही स्कॉर्पियो 3-4 बार पलटी, यूथ कांग्रेस नेता की मौत
गोड्डा में हंसडीहा-पोड़ैयाहाट फोरलेन पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के कई बार पलटने से यूथ कांग्रेस जिला महासचिव दीपक कुमार मंडल की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में कांग्रेस नेता विकास कुमार सिंह की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।