देखिये पांचवे चरण में किन-किन दिग्गजों की किस्मत है दांव पर

पांचवें चरण में सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों सहित कुल 618 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। इसी चरण में यूपी सरकार के विवादित मंत्री गायत्री प्रजापति की किस्मत का भी फैसला होना है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 February 2017, 5:39 PM IST

लखनऊ: सोमवार को 11 जिलों बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सुलतानपुर अमेठी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती और संतकबीरनगर की 51 सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें 96 लाख महिलाओं सहित एक करोड़ 84 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण में प्रदेश सरकार के कई हाई-प्रोफाइल मंत्रियों की किस्मत का फैसला होगा।

यह भी पढ़ें: पांचवे चरण का चुनाव प्रचार थमा, मतदान सोमवार को

एक नज़र इन दिग्गजों पर:

परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति- अमेठी

कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह- तरबगंज

मंत्री तेजनारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय- अयोध्या

मंत्री शंखलाल मांझी- जलालपुर

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह- हर्रैया

अकबरपुर में मंत्री राममूर्ति वर्मा

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर

यह भी पढ़ें: जानिये, दिलचस्प आंकड़ा.. पांचवे चरण की 51 सीटों पर 2012 के चुनाव में किसे मिली थी कितनी सीट

Published : 
  • 25 February 2017, 5:39 PM IST

No related posts found.