मुंबई में 'निर्भया' जैसी दिल दहला देने वाली दरिंदगी, रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

डीएन ब्यूरो

मुंबई में दिल्ली के 'निर्भया' कांड जैसा दिल दहला देने वाला दरिंदगी का मामला सामने आया है। रेप के बाद महिला का प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई। पीड़ित महिला की हालत नाजुक है। पूरी रिपोर्ट

पीड़ित महिला की स्थिति नाजुक (सांकेतिक फोटो)
पीड़ित महिला की स्थिति नाजुक (सांकेतिक फोटो)


मुंबई: देश की राजधानी दिल्ली में दिसंबर 2012 में हुए निर्भया कांड जैसा ही एक जघन्य मामला देश की आर्थिक राजधानी मुबंई में भी सामने आया है। यहां भी एक महिला के साथ 'निर्भया' जैसी दिल दहला देने वाली दरिंदगी की गई। रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई और आरोपी उसे लावारिश स्थिति में छोड़कर फरार हो गये। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।  

महिला को बुरी तरह जख्मी और लावारिस हालत में देखकर किसी ने पुलिस को शुक्रवार तड़के इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थित नाजुक है। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 376 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बाकी आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।

यह दिल दहालाने वाली वारदात मुंबई के उपनगर साकी नाका इलाके की है। जानकारी के अनुसार साकी नाका इलाके में स्थित खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। 

जानकारी मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंच गए। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे की जांच जारी है। 










संबंधित समाचार