Health Tips: गर्मियों में इस तरह रहें तरोताजा और रिफ्रेश, घर बैठे बनाएं ये स्वादिष्ट ड्रिंक्स

डीएन ब्यूरो

गर्मियों का आगमन हो गया है। इसके साथ ही इस मौसम में हाइड्रेट और रिफ्रेश रहना भी काफी जरुरी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िए गर्मियों की कुछ खास और स्वादिष्ट ड्रिंक्स के बारे में

गर्मियों में बनाएं ड्रिंक
गर्मियों में बनाएं ड्रिंक


नई दिल्ली: गर्मियों में शरीर को ठंडक देना और रिफ्रेश रहना अति आवश्यक है। पंरतु इसके साथ ही गर्मियों में हमे स्वाद के साथ साथ सेहत का भी खास ख्याल रखना चाहिए। 

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट पढ़िए कुछ ऐसी आसान ड्रिंक के बारे में, जो आपको गर्मियों में हाइड्रेट और रिफ्रेश में मदद करेंगी और इन्हें आप घर पर आसानी से बना सकेंगे।

मैंगो लस्सी
आम हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें खनिज, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी होते हैं। मैंगो लस्सी से गर्मियों में आपको हमे स्वाद के साथ-साथ सेहत में भी फायदे मिलेंगे।

कैसे बनाएं
1.    मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उसे छीलकर उसका गूदा एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद एक बड़े ब्लेंडर में आम का गूदा और दही डाल दें।
2.    इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें। अब इसमें आवश्यकता अऩुसार पानी डालकर एक चम्मच की मदद से सभी को मिक्स कर दें। 
3.    अब ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर ब्लेंड करें। अब बर्तन में डाल कर इसे ठंडा करने के लिए कुछ देर तक फ्रिज में रख दें।
4.    इसके बाद लस्सी को सर्विंग ग्लास में डाल दें और उस पर टूटी फ्रूटी और पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर दें।

दही रूह अफजा
गर्मियों में दही खाना फायदेमंद होता है। दही ठंडाई और आंतों को शांति प्रदान करने में मदद करता है, साथ ही यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत होता है जो पाचन को सुधारता है और इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है।

कैसे बनाएं
1.    दही का रूह अफजा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में दही निकालें और इसे अच्छी तरह से भेंट लें। (रूह अफजा फालूदा रेसिपी)
2.    अब इसमें आप चीनी, दूध, रूह अफजा आदि डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
3.    अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें बर्फ डालें और ठंडा- ठंडा सर्व करें।

लेमन और शहद का शरबत
लेमन और शहद का शरबत कई पोषक तत्वों-विटामिन, खनिज और अमीनो एसिड से समृद्ध हैं। इसको पीने से आपके शरीर को गर्मीयों में ठीक से काम करने में मदद मिलती है। यह आपके पाचन को ठीक करने में भी सहायता करता है और रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है।

कैसे बनाएं
1.    लेमन और शहद का हेल्दी शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने की पत्तियों को तोड़ लें और फिर पानी से अच्छी तरह से धो लें।
2.    अब मिक्सी में पुदीने की पत्तियां और सभी मसाले जैसे काला नमक, नींबू का रस, नमक, शहद, पाउडर, जीरा पाउडर और आधा कप पानी डाल दें।
3.    फिर इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से पीस लें। आप सादे पानी का इस्तेमाल करने के बजाय ठंडा सोडा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
4.    अब इस जूस को अच्छी तरह से छानकर एक गिलास में निकाल लें l
5.    अब गिलास में आधा लेमन ड्रिंक और आधे गिलास में सोडा डाल दें।
6.    अब ऊपर से बर्फ और पुदीने की पत्तियां डालें और सर्व करें










संबंधित समाचार