Health Tips: गर्मियों के मौसम में इस तरह रहें कूल, घर में बनाएं ये ड्रिंक्स, जानिये रेसिपी

गर्मियों के मौसम ने हाइड्रेट रही के साथ साथ रिफ्रेश रहना भी काफी जरुरी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िए आम से बनी कुछ खास और स्वादिष्ट ड्रिंक के बारे में

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 April 2024, 4:40 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: गर्मियों में रिफ्रेश रहना अति आवश्यक है। गर्मियों में हमें स्वाद के साथ साथ सेहतमंद खान-पान अपनाना चाहिए। गर्मियों में गर्म लू से बचने के लिए आप आम से बनी कुछ डिक्र घर बैठे ही बना सकते हैं। गर्मियों में आम से बने ड्रिंक पीने से आप रिफ्रेश महसूस करेंगे और साथ ही साथ स्वाद का भी लाभ उठा पाएंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट आम से बनी कुछ खास और स्वादिष्ट ड्रिंक के बारे में

मैंगो स्मूदी 
आम में एंटीपॉलीफेनोल्स और फाइबर का संयोजन कब्ज से राहत दिलाने में कारगर है। आम कि बनी स्मूदि पाने से आपको गर्मीयों में राहत मिलेगी और साथ ही आप रिफ्रेश महसूस करेंगे

कैसे बनाएं
1.    2 कप आम और 2 कप केले को कुछ देर जमाने के लिए कख दें।
2.    इसके बाद जमें हुए आम और केले को 4 चम्मच दही और ½ कप संतरे का रस  और 5-6 बर्फ के टुकड़े डालकर बलेंडर में ब्लेंड करें
3.     इसके बाद इसको गिलास में डालकर उपर से बादाम या किशमिश के साथ गार्निश कर के सर्व करें।

मैंगो लस्सी
आम हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें खनिज, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी होते हैं। मैंगो लस्सी से गर्मियों में आपको हमे स्वाद के साथ-साथ सेहत में भी फायदे मिलेंगे।

कैसे बनाएं
1.    मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उसे छीलकर उसका गूदा एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद एक बड़े ब्लेंडर में आम का गूदा और दही डाल दें।
2.    इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें। अब इसमें आवश्यकता अऩुसार पानी डालकर एक चम्मच की मदद से सभी को मिक्स कर दें। 
3.    अब ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर ब्लेंड करें। अब बर्तन में डाल कर इसे ठंडा करने के लिए कुछ देर तक फ्रिज में रख दें।
4.    इसके बाद लस्सी को सर्विंग ग्लास में डाल दें और उस पर टूटी फ्रूटी और पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर दें। 

मैंगो मोजितो
आम में विटामिन सी, पेक्टिन और फाइबर उच्च मात्रा में होते हैं, जो रक्त सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। मैंगो मोजितो से आपको गर्मियों में भरपूर स्वाद का लाभ मिलेगा।  गर्मियों का मौसम हल्के और ताजगी देने वाले कॉकटेल से है!
 यह आपको ताज़ागी प्रदान करता है और आसानी से बन जाता है।

कैसे बनाएं
1.    एक गिलास मे चीनी नीम्बू के टुकडे पुदीना डाल कर किसी बेलन कि सहायता से क्रश करे।
2.    मेंगो पल्प डाले और फिर क्रश आइस डाले।
3.    अब स्प्राईट या सोडा डाल कर हल्का सा मिक्स करके पुदीने के पत्ते से सजा कर ठंड़ा-ठंड़ा सर्व करे।

आम से बनी ये सभी डिक्र आपको गर्मीयों को मौसम में भी तरोताजा रखने में मदद करेंगी और साथ ही आपकी सेहत को भी फायदा देंगी। 

Published :