हिंदी
नई दिल्ली: किडनी शरीर का एक अहम हिस्सा होता है, अगर किडनी सही तरह से काम न करे तो शरीर के सभी प्रमुख अंग प्रभावित होने लगते हैं। आज कल खराब खान-पान की वजह से भी किडनी पर असर पड़ रहा है।
जिसका ख्याल रखना बेहद जरुरी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, किडनी खराब होने से पहले कुछ संकेत देती है। जैसे- शरीर के कुछ अंगों पर सूजन की समस्या होने लगती है। सही समय पर इसे समझ लिया जाए तो बड़े खतरे को रोका जा सकता है।
आंखों पर सूजन
आंखों के आसपास सूजन बना हुआ है तो इसे कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए क्योंकि किडनी में खराबी आने की वजह से आंखों के नीचे सूजन की समस्या हो सकती है। इसे पेरिआरबिटल एडिमा भी कहते हैं।
चेहरे पर सूजन
किडनी डैमेज होने पर चेहरा भी सूजन हो सकती है, हांलाकि चेहरे पर सूजन की और भी वजहें हो सकती हैं लेकिन अगर ऐसा होता है नज़रअंदाज ना करें डॉक्टर्स से जरूर दिखवाएं।
हाथों में सूजन
हाथों की उंगलियों में भी सूजन हो या दर्द हो रहा हो तो ये भी किडनी खराबी की वजह हो सकती है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा हो तो डॉक्टर्स से संपर्क अवश्य करें।
पेट में सूजन
किडनी जब सही तरह काम नहीं करती और उसमें कोई खराबी आने लगती है तो पेट में भी सूजन हो सकती है। अगर लंबे समय से पेट के एक तरफ सूजन और दर्द महसूस हो रहा है तो जितना जल्दी हो सकते डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
पैरों में सूजन
पैरों या टखनों में अगर सूजन है तो किडनी डैमेज होने के संकेत हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब किडनी सही तरह काम नहीं करती, तब पैरों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिससे उसमें सूजन आने लगती है। अगर बिना किसी कारण पैरों में सूजन हो रहा है तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।
Published : 10 April 2025, 6:13 PM IST
Topics : Dynamite News kidney part of the body Swelling in the hands Swelling in the stomach Swelling on the eyes Swelling on the face