Hartalika Teej 2020: जानिए किस दिन मनाई जाएगी हरतालिका तीज, व्रत में इन नियमों का जरूर करें पालन

हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। जानिए इस बार किस दिन मनाई जाएगी हरतालिका तीज। पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 August 2020, 11:09 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस व्रत को कई इलाकों में तीजा भी कहते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का खास महत्व होता है।

सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। हरतालिका के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। प्रत्येक पहर में भगवान शंकर का पूजन और आरती होती है। वहीं अविवाहित लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के लिए भी इस व्रत को रखती है। इस बार हरतालिका तीज 21 अगस्त को मनाई जाएगी। 

जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रातःकाल मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 53 मिनट से सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक

अवधि: 2 घंटे 36 मिनट

हरतालिका तीज व्रत के नियम

सब्सक्राइब करें हमारा टेलीग्राम चैनल

हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त- शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक

- हरतालिका तीज व्रत में जल ग्रहण नहीं किया जाता है, अगले दिन सुबह पूजा के बाद जल पीकर व्रत खोलने का विधान है।

- हरतालिका तीज व्रत एक बार शुरू करने पर फिर इसे छोड़ा नहीं जाता है, हर साल इस व्रत को पूरे विधि-विधान से करना चाहिए।

- हरतालिका तीज व्रत के दिन रात भर जागकर भजन-कीर्तन करना चाहिए।