हिंदी
हरिद्वार: पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहकों की तलाश कर रही छह महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिलाएं अश्लील इशारे कर वेश्यावृत्ति में लिप्त पाई गईं। पुलिस के अनुसार, यह क्षेत्र में की गई कई छापेमारी का नतीजा है, लेकिन इसके बावजूद यह अवैध धंधा जारी है। पकड़ी गई महिलाओं में पंजाब, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों की महिलाएं शामिल हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस का कहना है कि इस बार गिरफ्तारियों के बावजूद जेल से बाहर आने के बाद महिलाएं फिर से इस अवैध धंधे में शामिल हो जाती हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है और आगे की जांच जारी है।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में वेश्यावृत्ति के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान
28 वर्षीय महिला निवासी धीर वाली जो की कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार की रहने वाली है। 25 वर्षीय महिला निवासी गांव मलेल कोटला, जिला संगरूर, पंजाब की रहने वाली है। 40 वर्षीय महिला - निवासी गांव झोपड़ी पारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। 26 वर्षीय महिला - निवासी स्टेट बैंक चौराहा, सुभाष नगर, मथुरा, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। 24 वर्षीय महिला - निवासी गली नंबर 6, गोलघर, राउरकेला, ओडिशा की रहने वाली है। 60 वर्षीय महिला - निवासी रायपुर खास, बिजनौर की रहने वाली है। पुलिस का दावा है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
Published : 28 March 2025, 6:25 PM IST
Topics : arrested six women Haridwar Haridwar Railway Station orissa Police Arrested Punjab uttar pradesh Uttrakhand