हिंदी
महराजगंज: जनपद में नामांकन के पहले दिन 7 मई को कुल 06 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करने के लिए नामांकन पत्र खरीदा गया है।
जिनमें से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी द्वारा कुल 04 सेट, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी द्वारा 04 सेट, बसपा प्रत्याशी मो. मौसमें आलम द्वारा 02 सेट में नामांकन पत्र अपने प्रतिनिधियों के माध्यम खरीदा गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इसके अतिरिक्त अभय समाज पार्टी के बृजेश द्वारा भी नामांकन पत्र को 04 सेट में खरीदा गया है। निर्दल प्रत्याशी के रूप में छेदी मजदूर और दीनानाथ द्वारा 01 सेट में नामांकन पत्र ख़रीदा गया।
इस दौरान नामांकन कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा के साथ एआरओ सदर रमेश कुमार, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह मौजूद रहे।
जबकि इनकी सहायता के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, नायब तहसीलदार सदर विवेक श्रीवास्तव, जे.पी. दूबे, राजी अख्तर, विनीत कुमार, कार्तिकेय, रामाज्ञा प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Published : 7 May 2024, 4:24 PM IST
Topics : candidates First Day Included Maharajganj nomination papers आधादर्जन कांग्रेस नामांकन बसपा भाजपा