
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर वायुसेना हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद आज एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालाकि इसमें सवार दोनों पायलट विमान के जमीन पर गिरने से पहले ही पैराशूट की मदद से कूद गए।
Madhya Pradesh: MiG 21 Trainer aircraft of the Indian Air Force crashed in Gwalior, today. Both the pilots, including a Group Captain and a squadron leader, managed to eject safely. pic.twitter.com/Gdmik5RhTN
— ANI (@ANI) September 25, 2019
सूत्रों ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि मिग 21 विमान ने यहां वायुसेना के हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में एक गांव के पास गिर गया। इसके पहले ही विमान में सवार दोनों पायलट पैराशूट की मदद से कूद गए। वे दोनों सुरक्षित बताए गए हैं। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। (वार्ता)
Published : 25 September 2019, 12:23 PM IST
Topics : crashes fighter plane India Madhya Pradesh pilots ग्वालियर मध्यप्रदेश वायुसेना विमान हवाई अड्डा