हिंदी
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं और दोनों ही राज्यों में भाजपा को बहुमत हासिल हुआ है। इसके बाद राजधानी नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड के ताजा हाल का डाइनामाइट न्यूज़ ने जायजा लिया..
नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं और दोनों ही जगहों पर भाजपा को बहुमत हासिल हुआ है। गुजरात में कांग्रेस के प्रदर्शन की भी सराहना हो रही है।
चुनाव परिणाम के बाद डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम नई दिल्ली के 24, अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और वहां का जायजा लिया। कांग्रेस मुख्यालय में इस बार काफी बदलाव देखने को मिले। भले ही कांग्रेस ने गुजरात की लड़ाई हार ली हो लेकिन उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल बरकरार है।
गुजरात में लगभग 75 सीटे जीतने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विश्वास राहुल गांधी पर बढ़ा हुआ नजर आया। उनका कहना है कि राहुल के नेतृत्व में पार्टी ने गुजरात में बेहतर प्रदर्शन किया।
Published : 18 December 2017, 1:03 PM IST
No related posts found.