हिंदी
नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा ने पाटीदार नेताओं पर बड़ा दांव खेला है। साथ ही पुराने प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया गया है। इस सूची में राज्य के मैजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपानी का नाम भी शामिल है, जो राजकोट पश्चिम सीट से चुनाव लेड़ेंगे।
भाजपा की इस लिस्ट में केवल 2 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गये हैं, जबकि कांग्रेस छोड़कर आये 5 नेताओं को भी टिकट दिये गये है।
गुजरात में 182 सीटों के लिए दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को मतदान होना है, जबकि18 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे।
भाजपा उम्मीदवारों की सूची


Published : 17 November 2017, 1:44 PM IST
Topics : गुजरात विधानसभा चुनाव
No related posts found.