महराजगंज: परतावल में होगा भव्य रुद्र चण्डी ज्ञानदीप महायज्ञ का आयोजन, भूमिपूजन सम्पन्न

परतावल एक महीने तक भक्ति के रस में पूरी तरह सराबोर रहेगा क्योंकि यहां पूरे एक महीने तक होने जा रहा है रुद्र चण्डी ज्ञान दीप महायज्ञ। यह जानकारी कामख्या मन्दिर से आये याज्ञिक सम्राट श्री श्री 1008 श्री दिलीप शरण महाराज ने दी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 25 January 2020, 3:55 PM IST
google-preferred

महराजगंज: परतावल एक महीने तक भक्ति के रस में पूरी तरह सराबोर रहेगा क्योंकि यहां पूरे एक महीने तक होने जा रहा है रुद्र चण्डी ज्ञान दीप महायज्ञ यह जानकारी कामख्या मन्दिर से आये याज्ञिक सम्राट श्री श्री 1008 श्री दिलीप शरण महाराज ने दी।

यह भी पढ़ेंः यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शनिवार को ध्वजारोहण और भूमि पूजन का कार्यक्रम और कलश यात्रा है। यज्ञ का शुभारंभ 25 फरवरी से होगा तथा पूर्णाहुति व महाभण्डारे का कार्यक्रम 5 मार्च को होना सुनिश्चित है।

यह भी पढ़ेंः यूपी एसटीएफ ने ईनामी अपराधी को धर दबोचा, दर्जन भर डकैती के मामलो में है वांछित

तांत्रिक दिलीप शरण महाराज ने बताया कि जिले में सुख शांति हेतु इस यज्ञ का आयोजन किया गया है और करीब आधा दर्जन यजमानों ने भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस यज्ञ को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Published : 
  • 25 January 2020, 3:55 PM IST

Advertisement
Advertisement