हिंदी
महराजगंज: जनपद के निचलौल ब्लाक के ग्राम प्रधान वित्तीय अनियमितता के दोषी पाए गए हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान पर कार्यवाही करते हुए वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है। बता दें कि प्रधानी का कार्यकाल एक साल और शेष रह गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निचलौल ब्लाक के ग्राम पकड़ी भारत खंड के प्रधान सुनील कुमार गुप्ता ने हैंडपंप रिबोर, मरम्मत, ग्राम सचिवालय मरम्मत, पायका मरम्मत आदि कार्यों में जमकर गड़बड़ी की है। जिसके बाद उनका वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार समाप्त कर दिया गया है।
सिंहपुर गांव के निवासी ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव पंचायती राज को शिकायत पत्र भेजकर बताया था कि कागज में रिबोर जिस स्थान पर दिखाया गया है वहां हैंडपंप का नामों निशान तक नही है। दूसरी तरफ छठ घाट बेदी निर्माण, पायक भवन मरम्मत, स्टेज निर्माण, ग्राम सचिवालय मरम्मत आदि कार्यों में भी वित्तीय अनियमितता की गई है।
जांच में यह सभी आरोप सही पाए गए हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी अनुनय झा ने ग्राम प्रधान सुनील कुमार गुप्ता का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है और जांच के लिए डीसी मनरेगा व सहायक अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय को जांच अधिकारी नामित किया है।
Published : 19 March 2025, 10:45 AM IST
Topics : Administrative Rights Financial Irregularities Maharajganj News Nichlaul Block UP Government UP News village head