हिंदी
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है, बता दें कि आर्टिलरी सेंटर नासिक ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। आर्टिलरी सेंटर नासिक ने कारपेंटर, कुक और फायरमैन समेत कई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
नौकरी: आर्टिलरी सेंटर नासिक
कुल पदों की संख्या: 107
पदो का विवरण
एलडीसी: 27
मॉडल मेकर: 1
कारपेंटर: 2
कुक: 2
रेंज लस्कर: 8
फायरमैन: 1 पद
वॉशर मैन: 3
गार्डनर और हेड गार्डनर: 2
वॉचमैन: 10
मैसेंजर: 9
सफाईवाला: 5
इक्विपमेंट रिपेयर: 1
मल्टी टास्किंग स्टाफ: 20
आयु सीमा: 18 साल से लेकर 25 साल तक
शैक्षिक योग्यता:
लोअर डिविजन क्लर्क पद: मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास की डिग्री
अन्य पदों: मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास की डिग्री
अंतिम तिथि: 21 जनवरी 2022
आवेदन: आर्टिलरी सेंटर नासिक की ग्रुप सी की नौकरी के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन कमांडेंट, हेड क्वार्टर, आर्टिलरी सेंटर, नासिक रोड कैंप, पिन कोड 422102 पर तय समय के अंदर भेज सकते हैं।
वेतन: फायरमैन, कुक, कारपेंटर, मॉडल मेकर, लोअर डिविजन क्लर्क पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। वहीं बाकी पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को लेवल 1 तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा।
Published : 27 December 2021, 6:18 PM IST
Topics : 10वीं पास Artillery Center Nashik Govt Jobs Group C recruitment आर्टिलरी सेंटर नासिक ग्रुप सी नौकरियां सरकारी नौकरी