
महराजगंजः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल महराजगंज पहुंच चुकी हैं, यहां उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया।
इस दौरे में राज्यपाल जिला जेल में बच्चों की ट्रेनिंग के लिए बने कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन करने के बाद महिला बैरक का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद राज्यपाल कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल द्वारा टीबी संक्रमित उन बच्चों से मुलाकात की जाएगी, जिन्हें विभिन्न डॉक्टरों और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा गोद लिया गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से मुलाकात करेंगी और उन्हें किट और स्मार्टफोन वितरित करेंगी।
Published : 1 November 2021, 11:42 AM IST
Topics : Anandiben Patel Gaurd of Honour Maharajganj uttar pradesh आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश गार्ड ऑफ ऑनर महराजगंज