
देवरिया: किसानों का गन्ना क्रय केंद्र संख्या 102 भटनी गेट जमुई पर तौल होता है, जहाँ गन्ना तौल कराने आये हरेराम कुशवाहा, गोपाल यादव ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि पिछले रविवार को इस केंद्र पर गन्ना तौल हुआ था। उन्होंने कहा हम लोग 16 तारीख से गन्ना लेकर खड़े हैं लेकिन आज भी तौल नहीं हो पाया है।
एक तरफ सरकार किसानों के हित के लिए नई-नई योजनाओं की घोषणा कर रही है तो दूसरी ओर गन्ना किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भटनी क्षेत्र के किसानों का गन्ना क्रय केंद्र संख्या 102 भटनी गेट जमुई पर तौल होता है, जहाँ गन्ना तौल कराने आये हरेराम कुशवाहा, गोपाल यादव ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि पिछले रविवार को इस केंद्र पर गन्ना तौल हुआ था। उन्होंने कहा हम लोग 16 तारीख से गन्ना लेकर खड़े हैं लेकिन आज भी तौल नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें: देवरिया: बदमाशों ने दुकान में घुसकर सर्राफा व्यापारी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
इतना ही नहीं किसानों ने यह भी बताया कि हमारा गन्ना सूख रहा है और ट्राली का भाड़ा भी बढ़ रहा है। आज केंद्र पर 8 ट्राली देखी गई है। इस मामले से सम्बंधित जिम्मेदारों से फोन पर बात की गई तो बताया गया कि गन्ना तौल हो रहा है।
वहीं मिल प्रबंधन के लोगों का कहना है कि 11 से 12 ट्राली गन्ना दो ट्रक पर आता है, इतना गन्ना उपलब्ध हो तो ट्रक लोडिंग हेतु भेज दिया जाता है। कुल मिला कर गन्ना किसानों की समस्या की बात की जाए तो उनकी समस्या कम होती नहीं दिखाई दे रही है।
Published : 21 January 2019, 7:40 PM IST
Topics : Deoria government policies uttar pradesh उत्तर प्रदेश किसान गन्ना किसान देवरिया सरकारी समस्याएं