देवरिया: कृषि मंत्री के पैतृक गांव में सामाजिक समरसता सहभोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के पैतृक गांव पकहा में आज समाजिक समरसता सहभोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 January 2019, 4:01 PM IST
google-preferred

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के पकहा गाँव में आज सामाजिक समरसता सहभोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का यह पैतृक गांव है। 

कार्यक्रम में हजारों ग्रामवासी हुए शामिल

इस दौरान हजारो ग्रामवासी इस कार्यक्रम में पहुंचे। हजारो लोगो के बीच कम्बल वितरण करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सामाजिक समरसता की समर्थक है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी का नारा है- सबका साथ सबका विकास। यह महज नारा भर नहीं है बल्कि संकल्प है। उन्होंने कहा कि इसलिए यहां समाज के सभी लोगो के साथ बैठ कर हम उनकी समस्याओं को खत्म करने के लिए आए हैं। यह कार्यक्रम इसी लिए आयोजित किया गया है।

खुद को जागरूक करें किसान 

कृशि मंत्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा उन्हे खुद को जागरूक करना चाहिए। किसान जब तक जागरूक नही होगा तब तक सरकार की योजनाओं व प्रयास का भरपूर लाभ कैसे उठा पायेगा। देवरिया जिले का किसान अपने बगल के जिले कुशीनगर के किसानों से पीछे है। कृषि ऋण माफी जितने किसानों की कुशीनगर में हुई, उससे आधे किसान ही देवरिया के लाभान्वित हो पाए हैं। इसका कारण यह है कि किसान बैंक नहीं गएं और वे क्रेडिट कार्ड का लाभ नही उठा पाए। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक होना चाहिए। उन्हें सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी अर्जित करनी चाहिए ताकि वे उसका लाभ उठा सकें। बैंक उन्हें कम ब्याज पर जो ऋण दे रहा है उसका उपयोग खेती में करना चाहिए।