CM Yogi: सरकार प्रदेश को विकास की ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को विकास की ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध और जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्य कर रही है ।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 September 2019, 3:17 PM IST
google-preferred

आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को विकास की ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध और जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्य कर रही है ।

यह भीू पढ़ें: अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर साधा निशाना बसपा के नेता सपा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने यह विचार शनिवार को आगरा में दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित तरक्की का राजमार्ग कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश अपनी पहचान खोता जा रहा था उसे पुनः प्राप्त करने के लिये प्रदेश सरकार ने जो कार्य किए हैं उसकी मिसाल स्थापित हुई और प्रदेश पुनः अपनी पहचान बना सका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्य कर रही है। जब प्रदेश की 23 करोड़ जनता को खुशहाली मिलेगी, तभी हमें संतुष्टि होगी। (वार्ता)