हिंदी
गोरखपुर: बसपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद उनके बड़े भाई भीष्म शंकर तिवारी सामने आए हैं। उन्होंने इसे छापेमारी को सरकार का षडयंत्र बताते हुए कहा कि ये बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, विनय शंकर के बड़े भाई और बसपा के पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई चीज़ नहीं छोड़ी जहां उन्होंने छापामारी न की हो। उन्होंने कहा कि ताला चाबी खोलने वाले को भी बुलाया गया था, अलमारी का लॉक भी खुलवाया गया, लेकिन ईडी को वहां से कागज का एक टुकड़ा भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है कि अच्छा नहीं है।
ED की छापेमारी पर बसपा के पूर्व सांसद भीष्म शंकर का बयान#edraid #bhishmshankar #vinayshankartiwari #gorakhpur pic.twitter.com/0VnndYxf72
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 7, 2025
क्या है मामला?
गोरखपुर में विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की, और कुल मिलाकर यह कार्रवाई 14 महीने में दूसरी बार की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई खासतौर पर तुलसियानी ग्रुप के खिलाफ की गई है, जिसमें कंपनी पर पंजाब नेशनल बैंक और अन्य निवेशकों के करीब 30 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।
ईडी ने तुलसियानी ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 4 लाख रुपये नकद और बैंकों से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई का आधार दिसंबर 2023 में दर्ज की गई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला है।
Published : 7 April 2025, 4:16 PM IST
Topics : bheeshm shankar tiwari Dynamite News ED Raid Ed raid in gorakhpur Former MP of BSP Former MP of BSP ED Raid Gorakhpur Raid News Vinay Shankar Tiwari