
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक हुक्का बार पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हुक्का पीते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने हुक्के, तंबाकू और फ्लेवर जैसे सामान बरामद किए।
सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके की एक बिल्डिंग में बिना अनुमति के हुक्का बार संचालित हो रहा है। इसी आधार पर टीम ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने हुक्का बार के संचालक अनुराग कुमार सिंह समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, छापे के दौरान कई लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि हुक्का बार चलाना कानून के तहत अपराध है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
लाइसेंस के झांसे में फंसते युवा
पुलिस की जांच में पता चला है कि हुक्का बार संचालक युवाओं को झूठे लाइसेंस का झांसा देकर अपने धंधे में फंसा रहे थे। कई युवाओं को इस अवैध बार के जरिए हुक्के की लत लगाई जा रही थी।
स्थानीय लोगों ने की सराहना
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि हुक्का बार के कारण युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा था और यह इलाका नशे का अड्डा बनता जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है।
पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 11 January 2025, 9:03 AM IST
Topics : Gorakhpur Crime Gorakhpur News Gorakhpur Police ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Raid on illegal hookah bar UP News