हिंदी
भारत की पहली महिला डॉक्टर रुखमाबाई राउत की 153वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर सलाम किया। रुखमाबाई ने देश में बाल बिवाह को खत्म करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई..
नई दिल्ली: भारत की पहली महिला डॉक्टर रुखमाबाई राउत की 153वीं जयंतती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें सलाम किया। डूडल में रुखमाबाई को एक डॉक्टर के रूप में दिखाया गया है, जबकि उनके आस-पास मरीजों और डॉक्टर दोनों दिखाई दे रहे है।
रुखमाबाई का जन्म 22 नवंबर 1864 को हुआ था। रुखमाबाई ब्रिटिश भारत में शुरुआती अभ्यास करने वाली डॉक्टरों में शुमार थी। उन्होंने डॉक्टरी के क्षेत्र में तकरीबन 35 साल तक काम किया।
रुखमाबाई की शादी महज 11 वर्ष की उम्र में 'दादाजी भिकाजी' से हो गई थी। उनकी शादी भी एक बाल विवाह ही थी, बावजूद इसके रुखमाबाई ने इसका विरोध किया और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ससुराल जाने से मना कर दिया। रुखमाबाई की मुहिम यहीं खत्म नहीं हुई और उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ व्याप्क अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया। देश में बाल विवाह प्रथा को खत्म करने का श्रेय भी रूक्माबाई को ही जाता है।
Published : 22 November 2017, 11:34 AM IST
Topics : गूगल डूडल डॉक्टर बाल विवाह रुखमाबाई राउत
No related posts found.
No related posts found.