कोल्हुई में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव

महराजगंज जनपद में कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर

Updated : 13 December 2024, 8:02 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुड़ली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का फंदे से लटकता शव मिला है। जिसके बाद गांव में सनसनी मच गई।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुड़ली गांव में महक पुत्री लक्ष्मी नारायण मद्धेशिया उम्र लगभग 22 वर्ष का शव शुक्रवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला। शव मिलने की सूचना पर सनसनी मच गई।

इस मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है।

सीओ का बयान 
इस मामले में CO अनिरुद्ध कुमार ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि मुड़ली गांव निवासी 22 वर्षीया युवती महक मद्धेशिया ने सुसाइड कर लिया है मामले की जाँच पड़ताल की जा रहीं।

Published : 
  • 13 December 2024, 8:02 PM IST

Advertisement
Advertisement