महराजगंज के सिसवा में फिर निकला विशालकाय अजगर, बच्चे पहुंच रहे नजदीक, बड़ा खतरा लेकिन वन विभाग मौन

महराजगंज जिले के कोठीभार थाना के भुजौली गांव में एक हफ्ते में दूसरी बार विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर:

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 May 2020, 1:57 PM IST

सिसवा (महराजगंज): महराजगंज जिले के कोठीभार थाना के भुजौली गांव में एक हफ्ते में दूसरी बार विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया है।

आसपास के गांवों में यह अजगर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ दिन पहले इसने एक कुत्ते को निगल लिया था। इस समय यह अजगर एक पेड़ पर चढ़ा हुआ है। छोटे-छोटे बच्चे पहुंच रहे हैं इसके नजदीक और यह एक बड़ा खतरा बना हुआ है फिर भी जिले का वन विभाग प्रचंड लापरवाह बना हुआ है।

Published : 
  • 1 May 2020, 1:57 PM IST