हिंदी
सिसवा (महराजगंज): महराजगंज जिले के कोठीभार थाना के भुजौली गांव में एक हफ्ते में दूसरी बार विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया है।
आसपास के गांवों में यह अजगर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ दिन पहले इसने एक कुत्ते को निगल लिया था। इस समय यह अजगर एक पेड़ पर चढ़ा हुआ है। छोटे-छोटे बच्चे पहुंच रहे हैं इसके नजदीक और यह एक बड़ा खतरा बना हुआ है फिर भी जिले का वन विभाग प्रचंड लापरवाह बना हुआ है।
Published : 1 May 2020, 1:57 PM IST
Topics : Maharajganj python Snake uttar pradesh अजगर भुजौली गांव महराजगंज