
महराजगंज: जिले के गोधवल राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के कुछ दूरी पर लगा जर्जर विशाल काय आम का पेड़ अचानक से टूटकर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के पीछे परिसर में जा गिरा।
अचानक पेड़ गिरने की आवाज से वहां मौजूद ड्यूटी पर तैनात स्टाफ हैरान हो गये।
फ़ौरन चिकित्सालय के पीछे जाकर देखा कि चिकित्सालय की कुछ दूरी पर लगा विशाल जर्जर आम का पेड़ गिरा है।
पेड़ गिरने से चिकित्सालय की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि उस समय प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर राकेश लाल दिवाकर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे।
हालांकि गनीमत रही कि इस घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना जिले के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
Published : 10 May 2024, 3:31 PM IST
Topics : Homeopathic hospital mango tree आम का पेड़ बाउंड्रीवाल महराजगंज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय