हिंदी
गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर में शुक्रवार को वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर कुंभ से लौट रही पिकअप का डाला टूट गया जिससे उसमें बैठे लोग सड़क पर गिर गए। इन लोगों पर पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर आ रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा नंदगंज क्षेत्र के कुसम्ही कलां में हुआ है। यूपी 53 जेटी-0756 मैक्स पर सवार होकर लोग प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे थे। वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर अचानक पिकअप का डाला टूट गया, जिससे उस पर सवार लोग नीचे गिर गए। इस दौरान पीछे से आया ट्रक ने सभी को कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
Published : 31 January 2025, 5:56 PM IST
Topics : Dynamite News Ghazipur Road Accident Maha Kumbh Nandganj area Prayagraj uttar pradesh Varanasi Ghazipur Gorakhpur four lane