हिंदी
जर्मनी: जर्मनी के डसेलडोर्फ शहर के पास एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना हुई। इस हादसे में तकरीबन 50 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर की वजह से हुई है।

जर्मन पुलिस के मुताबित राहत और बचाव का कार्य जारी है। वहीं इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। फायर विभाग के मुताबिक ट्रेन में 150 यात्री सवार थे।
Published : 6 December 2017, 9:30 AM IST
Topics : घायल जर्मनी ट्रेन दुर्घटना डसेलडोर्फ हादसे
No related posts found.