हिंदी
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारटेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे है। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी (शुक्रवार) से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 5 बजे से शुरू होगा।
गंभीर ने खिलाड़ियों को दी नसीहत
सिडनी टेस्ट से एक दिन पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान गंभीर ने कुछ ऐसी बातें कहीं। जिससे ऐसा लगता है कि टीम के अंदर माहौल कुछ सही नहीं है।
गौतम गंभीर ने कहा, 'जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं, भातीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है। केवल एक चीज जो आपको वहां बनाए रखती है वह है प्रदर्शन, कोच और खिलाड़ी के बीच बहस ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए। ड्रेसिंग रूम में कोई भी बातचीत ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए।'
गौतम गंभीर कहते हैं, 'सब कुछ ठीक है, हम कल विकेट को देखेंगे और अंतिम एकादश की घोषणा करेंगे। ड्रेसिंग रूम में ईमानदारी जरूरी है। यह एक टीम गेम है और आप सभी इसे स्वीकार करते है. ये सिर्फ रिपोर्ट हैं, सच्चाई नहीं। मुझे किसी रिपोर्ट पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। ईमानदारी महत्वपूर्ण है, हम आगे बढ़ना चाहते हैं और कुछ अच्छी चीजें हासिल करना चाहते हैं।'
...तो रोहित होंगे प्लेइंग-11 से बाहर?
गौतम गंभीर से ये भी सवाल पूछा गया कि क्या रोहित शर्मा कल खेलेंगे? गंभीर ने इस पर कहा, 'कल पिच देखने के बाद हम टॉस के समय प्लेइंग इलेवन का फैसला करेंगे।' सिडनी टेस्ट से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ में तकलीफ के चलते सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
गौतम गंभीर ने आकाश दीप को लेकर कहा, 'वह पीठ की समस्या के कारण बाहर हैं। गंभीर ने कहा कि अंतिम एकादश का फैसला पिच को देखने के बाद किया जाएगा। 28 वर्षीय आकाश दीप ने दो टेस्ट मैचों में कुल 87.5 ओवर फेंके और उनकी परेशानी ज्यादा वर्कलोड का नतीजा हो सकती है। आकाश की जगह हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा में से एक को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।
Published : 2 January 2025, 9:11 AM IST
Topics : Captain Dynamite News Gautam Gambhir Head coach PC Rohit Sharma Sports News Sydney Test Team India