हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के फिरोजपुर जिले में चार युवकों ने 15 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उभरती हुई एथलीट यह लड़की 30 नवंबर की शाम को दौड़ने के लिए अपने घर से निकली थी, तभी यह घटना घटी।
अधिकारी ने बताया कि लड़की को उसी के गांव के कुछ युवकों ने रोक लिया और कथित तौर पर उसे मादक पदार्थ खाने के लिए मजबूर किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Published : 5 December 2023, 2:59 PM IST
No related posts found.