Site icon Hindi Dynamite News

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बिप्लब कुमार देब सोमवार को हरियाणा के पानीपत जिले में एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

चंडीगढ़: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बिप्लब कुमार देब सोमवार को हरियाणा के पानीपत जिले में एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि उनकी कार जीटी रोड पर खड़े एक वाहन से टकरा गई थी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना समालखा और पानीपत के बीच उस समय हुई, जब राज्यसभा सदस्य और भाजपा के हरियाणा प्रभारी देब दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे थे।

पुलिस उपाधीक्षक (समालखा) ओम प्रकाश ने फोन पर बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टायर पंचर हो जाने के कारण एक कार जीटी रोड पर खडी थी और पीछे से आ रही देब की कार ने खड़ी कार को टक्कर मार दी।

Exit mobile version