Site icon Hindi Dynamite News

Pervez Musharraf Passes Away: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया है। वे 79 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Pervez Musharraf Passes Away: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया है। वे 79 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे कुछ समय से चलने-फिरने में भी असमर्थ थे और पूरी तरह व्हील चेयर के भरोसे थे। सेना और बंदूक के बूते पर पाकिस्तान में तख्ता पलट करके वह वहां के राष्ट्रपति बने थे।

बताया जाता है कि परवेज मुशर्रफ अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी के चलते वे खाना भी नहीं खा पा रहे थे। 

रविवार को दुबई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 2016 से दुबई में ही रह रहे थे। 

बंदूक के दम पर कब्जाई सत्ता

परवेज मुशर्रफ को पाकिस्तान के सबसे भ्रष्ट सैन्य शासकों में गिना जाता है। उन्होंने सेना और बंदूक के दम पर पाकिस्तान की सत्ता अपने हाथों में ली और वहां के राष्ट्रपति बने। उन्होंने सेनाध्यक्ष रहते तख्तापलट कर पाकिस्तान में मार्शल लॉ भी घोषित किया था।

कारगिल युद्ध की शुरुआत

परवेज मुशर्रफ ने ही 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बिना बताए भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध की शुरुआत की थी। उन्हें दावा किया जाता है कि परवेज मुशर्रफ के कारण ही भारत और पाकिस्तान में दुश्मनी और ज्यादा गहरी हुई थी।

दिल्ली में जन्म, पाकिस्तान में मार्शल लॉ

मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त, 1943 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 1999 में देश में मार्शल लॉ लगाने के बाद मुख्य कार्यकारी का पद संभाला और 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

Exit mobile version