
बरेली: Uttar pradesh के जिला बरेली में एक हास्यास्पद लेकिन भयानक हादसा हो गया। वहां के महिला अस्पताल की लिफ्ट में काफी धक्का मुक्की के बाद 19 लोग किसी तरह घुस गए। इसके बाद लिफ्ट का तार टूटा और धमाके के साथ लिफ्ट जमीन पर जा गिरी। जिसमें लिफ्ट ऑपरेटर घायल हो गया। सभी को किसी तरह बाहर निकाला गया।
बरेली के महिला अस्पताल में दोपहर करीब डेढ़ बजे लिफ्ट में 19 लोग घुस आए। जिस पर लिफ्ट ऑपरेटर ने केवल पांच लोगों को लिफ्ट में जाने की बात कही लेकिन ऑपरेटर की बात को धता बताते हुए लिफ्ट से नहीं उतरे। आखिरकर थक हारकर ऑपरेटर ने लिफ्ट चलाने के लिए हामी भर दी। हालांकि लिफ्ट की भार उठाने की क्षमता केवल 8 क्विंटल की ही थी।
लिफ्ट का दरवाजा बंद कर ज्यों ही ऑपरेटर ने नीचे जाने के लिए बटन दबाया लिफ्ट का तार टूट गया और बेहद तेज रफ्तार के साथ बिना किसी फ्लोर पर रुके लिफ्ट सीधे जमीन पर जा गिरी। लिफ्ट में फंसे लोगों में चीखपुकार मच गई। झटके से गिरी लिफ्ट का दरवाजा फंस गया। किसी तरह दरवाजों को खोलकर लोगों को डेढ़ घंटे बाद लिफ्ट से बाहर निकाला गया। हादसे में ऑपरेटर प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।
Published : 1 September 2019, 3:14 PM IST