
श्रीनगर: भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी के लिए सभी उड़ानें रद्द होने के एक दिन बाद रविवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात बहाल कर दिया गया।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "श्रीनगर के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं और हमें सामान्य परिचालन की उम्मीद है।"
उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम से भारी बर्फबारी के बाद शनिवार को उड़ान परिचालन को निलंबित करना पड़ा।
Published : 29 December 2024, 12:56 PM IST