हिंदी
दौसा: राजस्थान के दौसा (Dausa) जनपद में रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर का ब्रेक हो गया। अनियंत्रित डंपर ने यहां भीषण तबाही मचाई। बेकाबू डंपर की चपेट में आकर कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गये। 5 लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साये लोगों ने थाने पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबक यह भीषण हादसा दौसा जनपद के लालसोट (Lalsot) में रोड़ी भरे डंपर का ब्रेक फेल हो गया। डंपर ने सबसे पहले एक के बाद एक कुछ बाइक सवारों को रौंदा और फिर एक खाली बस को जोरदार टकराकर मारी। इस हादसे में कम से कम 15 लोग डंपर की चपेट में आ गये। कुछ लोग डंपर के नीचे दब गये।
बस में नहीं थी कोई सवारी
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में दस लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 5 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रोड़ी से भरा डंपर लालसोट घाटा बालाजी की ढलान से लालसोट की तरफ आ रहा था। तभी अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से डंपर ने कई मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया। इसके बाद आगे जाकर एक बस को भी टक्कर मार दी। उसके कारण डम्पर की स्पीड धीमी हुई। गनीमत रही कि बस में कोई सवारी नहीं बैठी थी।
लालसोट थाने का घेराव
लालसोट के एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल (Dinesh Aggarwal) ने बताया कि डंपर के टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई और 10 लोगों को लालसोट के जिला अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है। घायलों में कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने बड़ी संख्या में लालसोट थाने का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी है।
Published : 6 October 2024, 5:00 PM IST
Topics : Dausa Dynamite News Rajasthan News Road Accident एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल दिनेश अग्रवाल दौसा राजस्थान पुलिस लालसोच