Maharajganj: पहले प्यार, फिर शादी और बाद में कत्ल, सिरफिरा आशिक पति इस तरह बना कातिल, जानिए पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

महराजगंज पुलिस ने हत्या के एक ऐसे मामले को सुलझाया है कि जिसके कई एंगल सामने आये। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िये पहले प्यार, फिर शादी और बाद में कत्ल की पूरी क्राइम मिस्ट्री



कोल्हुई (महराजगंज): उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़िहारी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को जान से मार दिया है। ये गुनाह बड़िहारी थाना कोल्हुई के निवासी अमरजीत यादव ने किया है।     

मंगलवार की रात को आरोपी अमरजीत यादव ने अपनी पत्नी को सुनसान जगह पर लेकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। 

20 साल के अमरजीत यादव ने एक मुस्लिम लड़की रुखसाना के साथ 8 महीने पहले प्यार करके कोर्ट मैरिज की थी। 20 साल की रुखसाना बरवा थाना लोटन सिद्धार्थनगर की रहने वाली थी। शादी के बाद रुखसाना पति अमरजीत यादव के साथ उसके घर पर रह रही थी। 

अमरजीत का कहना है कि उसकी पत्नी रुखसाना फोन पर किसी लड़के से बात करती थी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में अक्सर विवाद रहा करता था। रोज रोज के झगड़े से तंग आकर अमरजीत ने मंगलवार की रात को पिपरा गांव के पास मजार पर दर्शन करवाने के बहाने रुखसाना को घर से बाहर ले गया और मजार के पास में ही स्थित एक सूनसान गोदाम में उसका गला दबाकर उसे जान से मार डाला।

अगले सुबह जब स्थानिय लोगों ने गोदाम में लड़की की लाश देखी, तो उन्होंने पुलिस इसकी सूचना दी। जिसके बाद कोल्हुई पुलिस ने लाश की शिनाख्त करवाई और लड़की के पिता जुम्मन की तहरीर पर मु०अ०स० 02/2022 धारा 498A,304B,201 भादवि व 3/4DP एक्ट के तहत अभियुक्तगण अमरजीत यादव (पति),सालिक यादव (ससुर), विमला देवी (सास) को गिरिफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने के बाद आरोपी अमरजीत ने अपना जुर्म सबके सामने कबूल किया।










संबंधित समाचार