फिरोज़ाबाद: ज़मीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार पर किसान ने जड़ा थप्पड़, जानिये क्या किया SDM ने

यूपी के फिरोजाबाद में जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार के साथ दो लोगों ने हाथापाई कर दी। पढ़िये डाइनामाइट न्य़ूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 June 2024, 6:43 PM IST
google-preferred

फिरोज़ाबाद: जसराना थाना क्षेत्र के नगला तुर्सी गांव में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे तहसीलदार को किसान ने थप्पड़ जड़ दिया। किसान ने राजस्व टीम के साथ भी अभद्रता की। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसडीएम ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

डाइनामाइट न्य़ूज संवाददाता के अनुसार गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी। जिसके बाद विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार जसराना लालता प्रसाद राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचे हुए थे। 

तहसीलदार के मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र एवं वीरेश्वर वहां पहुंच गए और हंगाना करने लगे। तहसीलदार के विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। 

दोनों आरोपियों ने राजस्व टीम के साथ भी अभद्रता की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को एसडीम के समक्ष पेश किया गया तो एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया।

Published : 
  • 23 June 2024, 6:43 PM IST

Advertisement
Advertisement