
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान सूरज पाण्डेय निवासी सिंधुआपार थाना बड़हलगंज, गोरखपुर के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गगहा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने एक शख्स पर गोली चलाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव कुमार ग्रोवर थानाध्यक्ष गगहा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की। टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी सूरज पाण्डेय को थाना बड़हलगंज, गोरखपुर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 11 January 2025, 2:53 PM IST
Topics : accused arrested DynamiteNews firing Gorakhpur illegal weapon ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist TrendingNews