Firebreak In Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके की चॉल में लगी भीषण आग, नौ लोग झुलसे

मुंबई के चेंबूर इलाके में रसोई गैस के रिसाव के बाद लगी आग में नौ लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 February 2024, 12:02 PM IST
google-preferred

मुंबई: मुंबई के चेंबूर इलाके में रसोई गैस के रिसाव के बाद लगी आग में नौ लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निश्मन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब पौने 12 बजे चेंबूर पूर्व में सिद्धार्थ कॉलोनी की एक चॉल में रसोई गैस का रिसाव हो गया।

यह भी पढ़ें: शरद पवार के पोते रोहित से ED की 8 घंटे तक चली पूछताछ

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक दमकल गाड़ी, एक जेटी और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर 10 से 15 मिनट में काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के मालखाने में भीषण अग्निकांड, 450 वाहन जलकर खाक

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 17 साल के एक लड़के समेत नौ लोग झुलस गए। घायलों को शहर के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Published : 
  • 2 February 2024, 12:02 PM IST

Advertisement
Advertisement