हिंदी
नयी दिल्ली: आगरा स्टेशन के पास बुधवार पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रेलवे के आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
यह एक्सप्रेस ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर छावनी और मध्य प्रदेश के सिवनी के बीच चलती है।
रेलवे के एक सूत्र ने बताया कि ट्रेन के आगरा स्टेशन से रवाना होने के बाद अपराह्न पौने चार बजे इंजन के बाद चौथे डिब्बे में आग लग गई।
सूत्र ने कहा कि ट्रेन को रोका गया और डिब्बे को खाली कराया गया।
यह फिलहाल पता नहीं चल सका कि आग कैसे लगी।
सूत्र ने बताया कि प्रभावित डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।
Published : 25 October 2023, 6:38 PM IST
Topics : आग आगरा स्टेशन नयी दिल्ली पातालकोट एक्सप्रेस बोगी हड़कंप
No related posts found.