हिंदी
नयी दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार शाम कपड़े की एक दुकान में आग लग गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली दमकल सेवा विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि उन्हें शाहदरा के गांधी नगर इलाके में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को भेजा गया।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, ''दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं। अब तक हमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।''
कपड़े की दुकान के मालिक मुकेश जैन ने बताया कि वह शाम सात बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट आये थे।
जैन ने बताया, ''मुझे रात लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली और मैंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।''
उन्होंने कहा कि इस घटना में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया।
Published : 15 January 2024, 1:42 PM IST
Topics : आग उत्तर पूर्वी दिल्ली गांधी नगर दमकल दुकान नयी दिल्ली शाहदरा
No related posts found.