इस एक्टर के खिलाफ युवती ने दर्ज कराई FIR, जानिये क्या है ये गंभीर मामला

बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर के खिलाफ एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और उसे अनुचित तरीके से छूने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 November 2024, 5:38 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर पर एक युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने शरद कपूर पर दुर्व्यवहार करने और उसे अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अभिनेता शरद कपूर ने उसे फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करने के बहाने पश्चिमी उपनगर स्थित अपने घर बुलाया था, इस दौरान उससे छेड़छाड़ की गई।

पुलिस ने अभिनेता शरद कपूर के खिलाफ महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और उसे अनुचित तरीके से छूने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि कथित घटना इस सप्ताह की शुरूआत में अभिनेता के खार स्थित आवास पर हुई। युवती ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर अभी एक्टर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

पीड़ित युवती का आरोप है कि शरद कपूर के साथ वो फेसबुक के जरिए संपर्क में आई थीं। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए दोनों की हुई।शरद ने उनसे कहा कि वे शूटिंग के सिलसिले में बात करने के लिए उनसे मिलना चाहते हैं। 

इसके बाद उन्होंने फोन के जरिए अपनी लोकेशन भेजी और उसे खार स्थित दफ्तर आने को कहा। लेकिन वहां जाने पर पता लगा कि यह उनका दफ्तर नहीं, घर है।

Published : 
  • 30 November 2024, 5:38 PM IST

Advertisement
Advertisement