पनियरा में भूमि विवाद में जमकर मारपीट, गर्भवती महिला का गर्भपात, मुकदमा दर्ज

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गिरगिटिया में भूमि विवाद में मार पीट के दौरान घायल गर्भवती महिला का गर्भपात होने की खबर है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 July 2021, 5:40 PM IST
google-preferred

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गिरगिटिया में भूमि विवाद में मार पीट के दौरान घायल गर्भवती महिला का गर्भपात होने की खबर है। 

इस मामले में पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगायी है। 

मामला 16 जुलाई का है। तब भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान पांच माह की गर्भवती महिला को आरोपियों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया था। 

घायल महिला की उसी दिन से ब्लीडिंग हो रही थी। आज सुबह तेज दर्द के साथ महिला का गर्भपात हो गया। 

इस मामले में थानाध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। गर्भपात की सूचना मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published : 
  • 25 July 2021, 5:40 PM IST

Advertisement
Advertisement