यूपी में पिता-पुत्री का रिश्ता कलंकित, सफेदपोश नेताओं समेत 28 हैवानों ने किया किशोरी से छह साल तक रेप

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। पिता पर पुत्री से रेप का आरोप है। इसके अलावा कुछ पार्टियों के नेता समेत 28 आरोपी किशोरी से पिछले छह सालों से दुष्कर्म करते रहे। पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूरी स्टोरी

छह सालों से हवस का शिकार होती रही किशोरी (सांकेतिक फोटो)
छह सालों से हवस का शिकार होती रही किशोरी (सांकेतिक फोटो)


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित और मानवात का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी लड़की से रेप का खर्मनाक आरोप है। पिता के अलावा कुछ सफेदपोश नेताओं द्वारा भी किशोरी के साथ छह वर्षों तक दुष्कर्म किया जाता रहा। जिन सफेदपोश लोगों पर रेप का आरोप हैं, उनमें कुछ समाजवादी पार्टी  और बहुजन समाज पार्टी नेताओं के नाम भी शामिल है, जिसके बाद मामले को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। मामला उजागर होने के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मची हुई है। पुलिस ने 28 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।  

पुलिस को दी गई तहरीर में अब 17 साल की इस किशोरी ने कहा कि जब वह 6वीं क्लास में पढ़ती थी तभी से उसके पिता ने उसका शारीरिक शोषण किया और रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि पीड़िता के पिता ने बाद में किशोरी को सफेदपोश नेताओं को परोस दिया गया। फिर धीरे-धीरे नाबालिग छात्रा के साथ उसके पिता अपने अन्य दोस्तों के साथ बलात्कार जैसी घटना को अंजाम देने लगे।

पीड़िता के मुताबिक पहले उसने महिला थाने जाकर मामले की शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने उसने चाइल्ड केयर में लिखित शिकायत भेजी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। लेकिन मामला हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़े होने के कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी। जब पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता से मिलकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया, फिर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। 

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ और सपा व बसपा के जिलाध्यक्ष के अलावा शहर के कुछ संभ्रांत लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पिता, चाचा, ताऊ के अलावा जिले के सपा व बसपा के नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुल 28 लोगों पर मुकदमा लिखा गया है, जिनमें 25 नामजद हैं। इनमें नौ परिवार के लोग हैं। 

पीड़िता की तहरीर के आधार सदर कोतवाली में पिता के साथ ही तिलक यादव, महेन्द्र यादव, अरविन्द यादव, प्रबोध तिवारी, सोनू समैया, राजेश जैन झोझिया, महेन्द्र दुबे, नीरज तिवारी, महेन्द्र सिंघई, दीपक अहिरवार, कोमलकान्त सिंघई, मंझला ताऊ नाम अज्ञात, बड़े ताऊ का लड़का नाम अज्ञात, तीन चाचा नाम अज्ञात, बड़ी ताई श्यामा अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, महक अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, शरद अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, एक औरत अज्ञात, एक आदमी अज्ञात और एक लड़का अग्रवाल के खिलाफ धारा 354, 376डी, 323, 328, 506 व पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत केस पंजीकृत किया गया है। आरोपियों में कुछ सपा और बसपा के नेता भी शामिल हैं। 










संबंधित समाचार