
विशाखापटनमः आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन किसी का भी दिल दहल जाएगा। यहां एक शख्स ने एक ही परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
मामला विशाखापटनम जिले के जट्टादा गांव का है। जहां गुरुवार को एक शख्स ने अपनी बेटी के साथ हुए कथित तौर पर बलात्कार की खबर सुन कर एक घर के 6 लोगों की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी मिलने से भड़के पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि कथित दुष्कर्म आरोपित फरार है और मामले की जांच की जा रही है। खौफनाक वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिसारत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया तेज धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Published : 15 April 2021, 3:41 PM IST
Topics : Andhra Pradesh murder rape Vishakhapattanam आंध्र प्रदेश क्राइम क्राइम जट्टादा गांव बलात्कार विशाखापटनम