हिंदी
फतेहपुर: जनपद के हठगांव थाना क्षेत्र में रामदल के कार्यालय के बाहर लगे बैनर को अज्ञात लोगों ने फाड़ा दिया। रामदल के कार्यकर्ताओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, सैकड़ों पदों पर होगी बहाली
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला हठगांव थाना क्षेत्र के डिघुवारा पूर्वी वार्ड नम्बर 13 का है।
जानकारी के अनुसार रामदल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हमारे संगठन के कार्यालय अधारी के पुरवा में निर्माण का कार्य चल रहा है। कार्यालय की दीवार पर एक बैनर लगा था। जिसमे भगवान श्रीराम का चित्र बना था।

शुक्रवार सुबह महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अज्ञात अराजक तत्वों ने बैनर को फाड़ दिया और उसमें बने भगवान राम के चित्र के साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक उंमाद फैलाने की दृष्टि से यह कार्य किया गया है।
यह भी पढ़ें: मथुरा में महाशिवरात्रि के दौरान नहीं हो सकेगा ये काम
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रामदल के अमित कुमार ने तहरीर दी है। उक्त मामले पर जांच पड़ताल शुरू हो गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Published : 8 March 2024, 7:10 PM IST
Topics : Fatehpur Ramdal s office uttar pradesh अराजक तत्व उत्तर प्रदेश फतेहपुर फाडा बैनर रामदल कार्यालय